लेखनी प्रतियोगिता - बंधन प्यार का...
बंधन प्यार का...
पवित्रता की कसौटी पर हर बार खरा उतरता है,
वो भाई बहन का खट्टा मीठा रिश्ता है,
स्नेह बंधन, जो जन्म से मृत्यु तक बंधता है,
वो भाई बहन का अटूट रिश्ता है,
प्रेम का रंग, जो इस रिश्ते को गहरा करता है,
भाई की कलाई पर बंधा, रक्षा सूत्र होता है,
बड़े ही आदर से, जो रक्षा का वचन देता है,
वो बहन के प्रति, भाई का सम्मान होता है,
माता - पिता के बाद, जो एक दूसरे का ख्याल रखता है,
वो भाई बहन का संबंध होता है,
पारिवारिक मूल्यों की कसौटी पर हमेशा परखा जाता है,
वो भाई बहन का खूबसूरत रिश्ता होता है।।
प्रियंका वर्मा
11/8/22
Priyanka Verma
12-Aug-2022 03:55 PM
Thank you so much 🙏💐💐💐💐💐💐💐😊 all of you my dear friends, your comments are very precious to me,, thank you so much 🙏💐💐
Reply
shweta soni
12-Aug-2022 03:05 PM
Nice 👍
Reply
shweta soni
12-Aug-2022 03:05 PM
Nice 👍
Reply